लवकुशनगर: मंदिर जाने का कहकर निकली महिला भांजे संग फरार, नकदी-जेवर ले जाने का आरोप
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 6, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पीड़ित पति ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी मंदिर जाने का कहकर घर से निकली और बाद में कबरई से कमलेश कुशवाहा (रिश्ते में भांजा) के साथ चली गई। महिला पर नकदी और जेवर ले जाने का भी आरोप है। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज, जांच जारी है।