कुकर पर सब्सिडी का झांसा देकर ठगी का आरोप, 30 से अधिक परिवारों से वसूली, ग्रामीणों ने छह लोगों को पकड़ा
पश्चिम शरीरा (कौशाम्बी):
थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के बैरमपुर मजरा पलरा गांव में कुकर बेचने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार छह लोगों का एक समूह गांव में पहुंचा और कुकर देने के साथ 1400 रुपये की सब्सिडी खाते में आने का लालच देकर प्रत्येक परिवार से करीब 1500 रुपये वसूल लिए। आरोप है कि बिना बैंक खाते की जानकारी लिए ही सब्सिडी का दावा किया गया, जिससे लोगों को शक हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह 30 से अधिक परिवार कथित रूप से ठगी का शिकार हुए। बीती रात ग्रामीणों ने चार महिलाओं और दो पुरुषों समेत छह लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चर्चा है कि रात में दो पुरुषों को छोड़ दिया गया, जबकि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार