धौरहरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक दिलचस्प और सराहनीय दृश्य देखने को मिला, जब पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह स्वयं पेट्रोल पंप पर पहुंचकर व्यवस्था संभालते नजर आए। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर पहुंचकर डीजल पेट्रोल वितरण को सुचारु रूप से संचालित कराया।