मोहनलालगंज: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर बवाल, परिजनों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
लखनऊ के मोहनलालगंज में आईटीआई की एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि परिचित युवक सूरज छात्रा को कॉलेज छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान रास्ते की ओर ले जाने लगा। छात्रा के विरोध और शोर मचाने पर युवक उसे कस्बे में छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दी।