बख्तियारपुर: सालिमपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दहेज हत्या कांड के दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।