बक्सर: 4 दिन में धराशाही हुआ 26 करोड़ का इटाढ़ी ROB, पाया-14 हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026 बक्सर जिले के इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर 26.40 करोड़ की लागत से बना रोड ओवर ब्रिज आवागमन शुरू होने के चार दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया। पाया संख्या-14 के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने पुल पर आवागमन बंद कर दिया है। बरसों के धरना-प्रदर्शन और चार बार शिलान्यास के बाद बने इस ROB से बक्सर को इटाढ़ी-धनसोई क्षेत्र से जोड़कर जाम से मुक्ति मिली थी।