खुरई: खुरई में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की दी समझाइश
Khurai, Sagar | Feb 12, 2024 स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका की टीम और आईईसी टीम अलाइड के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी के स्टीकर भी दुकानों पर लगाए गए।