खुरई: भाजपा नेताओं ने भाजपा के सह संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि नेहरू वार्ड स्थित विधायक कार्यालय में मनाई।
Khurai, Sagar | Feb 11, 2024 रविवार को नेहरू वार्ड स्थित विधायक भूपेंद्र सिंह के कार्यालय में भाजपा के सह संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन धारण किया। भाजपा नेताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में उनके कार्यों को भी याद किया। मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन ने दिया उद्बोधन।