खुरई: नगर पालिका व पुलिस द्वारा हटाया गया अतिक्रमण ज्यों का त्यों,नगर पालिका ने फिर की कार्यवाही, काटे कई दुकानदारों के चालान
Khurai, Sagar | Feb 12, 2024 नगर पालिका ने पिछले दिनों पुलिस बल के साथ खुरई की मुख्य सड़कों से हटाया था अतिक्रमण। लेकिन एक दिन बाद से ही अतिक्रमण ज्यों का त्यों होने लगा था। जिसके कारण नगर पालिका ने फिर से पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान कई सब्जी और फल विक्रेताओं की तराजू जब्त की कई दुकानदारों का किया चालान। फिर भी अतिक्रमण अभी बाकी है।