खुरई: देहात थाना पुलिस ने गांवों में कार्यवाही कर 6 आरोपियों से 19 लीटर कच्ची व देशी शराब जब्त की,आरोपियों पर मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 11, 2024 वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत ग्रामीण थाना पुलिस ने कई गावों में दबिश देकर कार्यवाही के दौरान सरखड़ी गांव से 2 महिलाओं व एक पुरुष से 9 लीटर कच्ची शराब जब्त की, ऐसे ही गढ़ौला जागीर, बहरौल व गमीरिया बुर्जुग गांव में 3 आरोपियों से 10 लीटर देशी शराब जब्त कर सभी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।