मथुरा: मथुरा की बाल्मीकि बस्ती में सरेआम शराब खोरी का विरोध करने पर महिला की हत्या
घटना की वजह बेहद मामूली लेकिन गंभीर थी। मृतका राजवती के घर के पास चौराहे पर गगन, डोरी, आंसू और आदित्य जैसे दबंग सरेआम शराब पीकर उत्पात मचाते थे। घर में जवान बहु बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए राजवती ने उन्हें टोक दिया। बस इतनी सी बात इन दबंगों को नागवार गुजरी।आरोप हे कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने लाठी, डंडे और सरियों के साथ राजवती के घर पर धावा बोल दिया।