एकंगरसराय: मोहर्रम त्योहार को लेकर पीरबिगहा ओपी थाना के पुलिस ने कई गांवों में किया फ्लैग मार्च
पीरबिगहा ओपी थाना पुलिस ने मोहर्रम त्योहार को लेकर थाना क्षेत्र के कई गांव में फ्लैग मार्च किया है। पीरबिगहा ओपी थाना के थाना अध्यक्ष अर्जुन मंडल ने इस दौरान लोगों से मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण एवं भाईचारे माहौल में मनाने की अपील किया है। मोहर्रम त्योहार का जुलूस प्रशासन के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश को देखते हुए निकलने का अनुरोध किया।