परिहार: मदरसा रिजविया समसुल उलूम बाड़ा के प्रधान मौलवी कौसर रब्बानी के विरुद्ध बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज
मदरसा रिजविया समसुल उलूम बाड़ा के प्रधान मौलवी कौसर रब्बानी के विरुद्ध बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज। प्राथमिकी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने दर्ज कराई है। प्रधान मौलवी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467 व 468 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सचिव ने प्रधान मौलवी पर सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर मध्यान भोजन राशि निकासी का आरोप लगाया था।