परिहार: बेतहा गांव में हुए महिला की मौत के 8 माह बाद आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
बेतहा गांव में हुए महिला की मौत के 8 माह बाद आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज। इस मामले में मृतका के पति बेतहा गांव निवासी उपेंद्र साह के बयान पर दर्ज केस में बेतहा गांव निवासी फिरोज अंसारी को नामजद किया है। उपेंद्र साह ने आरोप लगाया है कि आरोपी के धमकी व उकसाने के कारण अपने प्रतिष्ठा के डर से लाचार हो गई और आग लगाकर आत्महत्या कर ली।