नोखा: कम ब्याज पर होम लोन दिलाने का झांसा देकर किसान से की गई 7 लाख रुपये की ठगी
Nokha, Bikaner | Jun 16, 2026 नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र में कम ब्याज दर पर हाउसिंग लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुन्दड़ निवासी हरीराम जाट ने जयपुर निवासी आर्यन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी आर्यन शर्मा का पीड़ित के घर आना-जाना था और वह बैंक लोन संबंधी कार्य करता था। आरोपी ने पहले से चल रहे होम लोन का कम राशि में सेटलम