Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

क्या यही लाडली लक्ष्मी हैं ? क्या ऐसे ही बेटी पढ़ाओ बेटी बेटी बढ़ेगी! #viralreels #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश❣️ #trand #vir...

Harda, Harda | May 31, 2026

MORE NEWS

🚨 हरदा में किसान की दंडवत यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत!

ग्रीष्मकालीन मूंग की 100% खरीदी की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनिवास पचार दंडवत यात्रा पर निकले। कलेक्टर बंगले के सामने उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सड़क पर ही निजी डॉक्टर ने उन्हें आईवी ड्रिप लगाई।

इलाज के बाद भी उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी दंडवत यात्रा जारी रखेंगे और जनसुनवाई में पहुंचकर किसानों की मांग प्रशासन के सामने रखेंगे।

क्या किसानों की 100% मूंग खरीदी की मांग पूरी होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Harda #MadhyaPradesh #Moong #Kisan #Farmers KisanAndolan HardaNews MPNews Agriculture BreakingNews IndiaNews AnokhaTeer

🚨 हरदा में किसान की दंडवत यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत! ग्रीष्मकालीन मूंग की 100% खरीदी की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनिवास पचार दंडवत यात्रा पर निकले। कलेक्टर बंगले के सामने उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सड़क पर ही निजी डॉक्टर ने उन्हें आईवी ड्रिप लगाई। इलाज के बाद भी उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी दंडवत यात्रा जारी रखेंगे और जनसुनवाई में पहुंचकर किसानों की मांग प्रशासन के सामने रखेंगे। क्या किसानों की 100% मूंग खरीदी की मांग पूरी होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Harda #MadhyaPradesh #Moong #Kisan #Farmers KisanAndolan HardaNews MPNews Agriculture BreakingNews IndiaNews AnokhaTeer

Harda, Harda | Jul 14, 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदली साँची रेलवे स्टेशन की तस्वीर, 15.32 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिकीकरण

अनोखा तीर, भोपाल। विश्व धरोहर साँची स्तूप के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में पहचाने जाने वाले साँची रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15.32 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप से सुसज्जित यह स्टेशन अब यात्रियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का बेहतर स्वागत करेगा।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत आने वाले एनएसजी-4 श्रेणी के इस स्टेशन पर आधुनिक स्टेशन भवन, विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड, बेहतर बैठने की व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता वाली प्लेटफॉर्म सतह, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड और अत्याधुनिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था का विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप, टैक्टाइल पाथ सहित आवश्यक सुगम्यता सुविधाएं विकसित की गई हैं। सुरक्षा और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए पूरे स्टेशन परिसर में एलईडी प्रकाश व्यवस्था स्थापित की गई है।

रेलवे के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित साँची रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देगा, बल्कि विश्व धरोहर साँची आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षक प्रवेश द्वार बनेगा। इससे क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदली साँची रेलवे स्टेशन की तस्वीर, 15.32 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिकीकरण अनोखा तीर, भोपाल। विश्व धरोहर साँची स्तूप के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में पहचाने जाने वाले साँची रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15.32 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप से सुसज्जित यह स्टेशन अब यात्रियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का बेहतर स्वागत करेगा। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत आने वाले एनएसजी-4 श्रेणी के इस स्टेशन पर आधुनिक स्टेशन भवन, विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड, बेहतर बैठने की व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता वाली प्लेटफॉर्म सतह, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड और अत्याधुनिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था का विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप, टैक्टाइल पाथ सहित आवश्यक सुगम्यता सुविधाएं विकसित की गई हैं। सुरक्षा और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए पूरे स्टेशन परिसर में एलईडी प्रकाश व्यवस्था स्थापित की गई है। रेलवे के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित साँची रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देगा, बल्कि विश्व धरोहर साँची आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षक प्रवेश द्वार बनेगा। इससे क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Harda, Harda | Jul 14, 2026

UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस

- हर विषय को हिंदू-मुस्लिम, वोट बैंक के नजरिए से देखती है कांग्रेस
- समान नागरिक संहिता पर सभी धर्मों के लोगों ने खुलकर रखे विचार

अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जुलाई की सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से समान नागरिक संहिता (UCC) पर चर्चा की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समिति द्वारा मुझे यूसीसी की रिपोर्ट सौंप दी गई है। अब कांग्रेस को भी इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। चाहे यूसीसी का मुद्दा हो या भोजशाला का, कांग्रेस हर विषय को केवल हिंदू-मुस्लिम और वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक बात यह है कि सभी धर्मों के नागरिकों ने यूसीसी पर अपने विचार खुलकर और स्पष्ट रूप से रखे हैं, लेकिन कांग्रेस ने अब तक अपना स्पष्ट रुख सामने नहीं रखा है।

सीएम डॉ. यादव ने दिया धन्यवाद

गौरतलब है कि समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने 13 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संहिता का फाइनल प्रतिवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा, बुधपाल सिंह, शोभा पैठणकर और समिति के सदस्य सचिव अजय कटेसरिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपे गए प्रतिवेदन में समिति की रिपोर्ट 3 खण्डों में संकलित है। पहले खंड में समिति की अनुशंसाओं का प्रतिवेदन है और इसमें समिति ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य के विभिन्न विधियों एवं प्रथाओं का विश्लेषण कर अपनी अनुशंसाएं प्रतिवेदित की है। इस खंड में 10 अध्याय है। 

अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा

प्रतिवेदन का दूसरा खंड विधेयक के प्रारूप के रूप में है। समिति द्वारा प्रस्तावित विधेयक के प्रारूप को मध्यप्रदेश में प्रचलित विधियों एवं नियमों के दृष्टिगत तैयार किया गया है। प्रस्तावित विधेयक के 4 भाग, 404 धाराएं एवं 7 अनुसूचियां है। तीसरे खंड में जन परामर्श प्रतिवेदन है, जिसमें समिति द्वारा जिला स्तर, राज्य स्तर एवं वेबसाइट के माध्यम से किए गए व्यापक जन-परामर्श का विवरण है। समिति को 9.58 लाख से अधिक परामर्श प्राप्त हुए थे। उनका प्रश्नवार, लिंगवार एवं समुदायवार विश्लेषण इस खंड में शामिल है। समिति ने अनुसूचित जनजातियों को समान नागरिक संहिता से बाहर रखने की अनुशंसा की है।

UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस - हर विषय को हिंदू-मुस्लिम, वोट बैंक के नजरिए से देखती है कांग्रेस - समान नागरिक संहिता पर सभी धर्मों के लोगों ने खुलकर रखे विचार अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जुलाई की सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से समान नागरिक संहिता (UCC) पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समिति द्वारा मुझे यूसीसी की रिपोर्ट सौंप दी गई है। अब कांग्रेस को भी इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। चाहे यूसीसी का मुद्दा हो या भोजशाला का, कांग्रेस हर विषय को केवल हिंदू-मुस्लिम और वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक बात यह है कि सभी धर्मों के नागरिकों ने यूसीसी पर अपने विचार खुलकर और स्पष्ट रूप से रखे हैं, लेकिन कांग्रेस ने अब तक अपना स्पष्ट रुख सामने नहीं रखा है। सीएम डॉ. यादव ने दिया धन्यवाद गौरतलब है कि समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने 13 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संहिता का फाइनल प्रतिवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा, बुधपाल सिंह, शोभा पैठणकर और समिति के सदस्य सचिव अजय कटेसरिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपे गए प्रतिवेदन में समिति की रिपोर्ट 3 खण्डों में संकलित है। पहले खंड में समिति की अनुशंसाओं का प्रतिवेदन है और इसमें समिति ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य के विभिन्न विधियों एवं प्रथाओं का विश्लेषण कर अपनी अनुशंसाएं प्रतिवेदित की है। इस खंड में 10 अध्याय है। अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा प्रतिवेदन का दूसरा खंड विधेयक के प्रारूप के रूप में है। समिति द्वारा प्रस्तावित विधेयक के प्रारूप को मध्यप्रदेश में प्रचलित विधियों एवं नियमों के दृष्टिगत तैयार किया गया है। प्रस्तावित विधेयक के 4 भाग, 404 धाराएं एवं 7 अनुसूचियां है। तीसरे खंड में जन परामर्श प्रतिवेदन है, जिसमें समिति द्वारा जिला स्तर, राज्य स्तर एवं वेबसाइट के माध्यम से किए गए व्यापक जन-परामर्श का विवरण है। समिति को 9.58 लाख से अधिक परामर्श प्राप्त हुए थे। उनका प्रश्नवार, लिंगवार एवं समुदायवार विश्लेषण इस खंड में शामिल है। समिति ने अनुसूचित जनजातियों को समान नागरिक संहिता से बाहर रखने की अनुशंसा की है।

Harda, Harda | Jul 14, 2026

क्या यही लाडली लक्ष्मी हैं ? क्या ऐसे ही बेटी पढ़ाओ बेटी बेटी बढ़ेगी! #viralreels #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश❣️ #trand #vir... - Harda News