मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशांनी न हो इसके लिए शहर में 10 और 11 नवंबर को यातायात का नया रूट चार्ट लागू किया गया है। मतदान और मतगणना के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेगा और रूट चार्ट के तहत ही लोग यातायात नियम का पालन करेंगे। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय से गुरुवार की दोपहर 12:15 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।