नवाबगंज: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का संदेश देते हुए किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बाराबंकी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम शुक्रवार करीब 1 बजे आयोजित किया गया।जिला पंचायत कार्यालय और सरदार वल्लभभाई पटेल इको पार्क में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।