कामां: कामां में चामुंडा माता मंदिर पर काजल चौधरी का भव्य स्वागत किया गया
कामां में बुधवार रात्रि 10 बजे ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका काजल चौधरी अपनी 90 वर्षीय सास को टब में बैठाकर परिक्रमा कराते हुए चामुंडा माता मंदिर पहुंचीं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। काजल चौधरी ने माता के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।