उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में एसडीओ ने पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देश दिए
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे एसआईआर प्रपत्र की डिजिटाइजेशन को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राजमहल एसडीओ सह निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सदानंद महतो ने किया। इस दौरान सभी पर्यवेक्षकों से बारी-बारी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।