गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया का हुआ तबादला, पथ निर्माण विभाग में मिली नई जिम्मेदारी
गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2020 बैच के अधिकारी अभिषेक पलासिया को गया नगर निगम के नगर आयुक्त पद से स्थानांतरित करते हुए पटना स्थित पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।