अमरोहा: अमरोहा के नेशनल हाईवे 9 पर झनकपुरी में देर रात संदिग्ध महिलाओं का वीडियो वायरल, लोगों में किसी अनहोनी का सता रहा डर
Amroha, Amroha | Jun 16, 2026 अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 स्थित झनकपुरी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देर रात कुछ महिलाएं हाईवे किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।