हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 लाख की नशीली गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने डीएसटी सेक्टर टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए 6000 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल/टेबलेट्स बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है।