सैदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर सैदपुर सीएचसी में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, हरित भविष्य के लिए लिया गया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का सैदपुर सीएचसी में आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक पांडेय ने अस्पताल कर्मियों सहित उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का भी सभी ने संकल्प दोहराया।