बक्सर कोर्ट ने गैंगरेप के एक मामले में 5 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने सभी पर 30-30 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है। साथ ही, पीड़िता के लिए 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 6 सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो अमित कुमार शर्मा की अदालत ने मंगलवार को 3:30 बजे अपराह्न में सुनाई है।