शाहबाद: खत्ता जमाल खां निवासी एक युवक ने पत्नी की मौत के लिए आशा बहू को दोषी ठहराया, तहरीर थी
कोतवाली के मोहल्ला खत्ता जमाल खां में आशा बहू पर एक हजार के कमीशन के चक्कर में एक पत्नी की जान लेने का आरोप पति द्वारा लगाया गया। महिला को प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला का मृत्यु हो गई। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी मुगव्विर ने बताया उसकी पत्नी जीनत 7 माह की गर्भवती थी।