शाहबाद: तहसील मुख्यालय से एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, लोगों को किया गया रैली के माध्यम से जागरूक
लोकसभा चुनावों की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं । चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार को दोपहर 3:00 बजे तहसील मुख्यालय से एक मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया।यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो से गुजर कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक कर रही थी। रैली में अधिवक्ता, नगर पालिका और तहसील कर्मचारी शामिल हुए।