शाहबाद: ब्लाक मुख्यालय पर पांच साल में पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुए सांसद, अपेक्षाएं अगली बार पूरी करने का दे गये आश्वासन
हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत अपने पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान पहली बार शाहाबाद ब्लाक मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। पार्टी द्वारा दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और पत्रकारों के प्रश्नों से बचते हुए अपेक्षाओं को अगली बार पूरा करने का आश्वासन देकर अपनी वार्ता की इति श्री कर ली।