पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहरा-लोमड़ीडीह कच्चे रास्ते पर मिले अज्ञात शव की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के जगभल गांव निवासी 55 वर्षीय जगनारायण यादव उर्फ विशाल जी के रूप में हुई है। मृतक पूर्व माओवादी था और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी में भी रहा था।