सिराथू: कोखराज इलाके में जमीनी विवाद में दो भाइयों को मारी गई गोली, दूसरे पक्ष के 7 लोग घर छोड़कर फरार, पुलिस ने घोषित किया इनाम
शुक्रवार की शाम कोखराज इलाका के चकमहापुर पांडे मऊ गांव के रहने वाले शिव और आशीष पर उनके सौतेले भाइयों ने हमला कर गोली मार दिया था।दोनों भाइयों का अभी भी इलाज इलाहाबाद में चल रहा है। सोमवार को दूसरे पक्ष के खिन्नी लाल दारा सिंह भोला कविता धर्म सिंह रंधावा अनुज सिंह पर पुलिस द्वारा ₹15000 इनाम घोषित कर दिया गया है।यह सब लोग घर छोड़कर फरार हैं।