सिराथू: रघुनाथपुर में स्कूल में गेट न दिखने और टूटी दीवार पर डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी डॉ अमित पाल सोमवार दोपहर सिराथू इलाके के रघुनाथपुर गांव पहुंच गए।सचिवालय जाकर निरीक्षण किया इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए।स्कूल के बच्चों और स्टाफ से बातचीत किया। उन्होंने देखा कि स्कूल की दीवार टूटी है और स्कूल में गेट भी नहीं लगा।नाराज होकर साथ मौजूद खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि वीडीओ विनय कुमार को निलंबित क्या जाये।