कैराना: तितरवाड़ा में मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Apr 16, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी असजद ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बीते मंगलवार रात करीब नौ बजे उसकी बहन हारूना गांव तितरवाड़ा स्थित अपनी ससुराल में थी। आरोप है कि उसके पति कुर्बान, देवर आरिफ और भाभी गुलिस्ता उर्फ गुल्लो ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। यही नहीं, उसके ऊपर ईंटों से भी वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।