शिवपुरी शहर के होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ एक महिला सैनिक ने प्लाटून कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला सैनिक ने दफ्तर में ही सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की इच्छा जताई। इस घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।