लाडपुरा: कैथून पुलिस ने साइबर ठगी के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक की ठगी से जुड़े तार
Ladpura, Kota | May 16, 2026 जिले की कैथून पुलिस ने 4 करोड़ से अधिक साइबर ठगी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन पर यह कार्यवाही की है। कैथून सीआई मनोज सिकरवार ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई को पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान 2 सायबर ठगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो सामने आया कि साइबर फ्राड