कांके: मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को बंद किए जाने के विरोध में सड़क पर उतरे सब्जी विक्रेता
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2026 मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार सुबह करीब आठ बजे सब्जी विक्रेता सड़क पर उतर आये हैं। सब्जी विक्रेताओं ने जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साप्ताहिक हाट बाजार दोबारा शुरू करने की मांग की। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।