सवायजपुर: 3 दिन का अल्टीमेटम फेल, पाली के रामलीला मैदान पर कब्जा बरकरार, एसडीएम की कार्रवाई कमजोर पड़ी
नगर पंचायत पाली द्वारा रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी अंतिम नोटिस के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कमलाकांत बाजपेई के घर नोटिस चस्पा करने और मुनादी के जरिए तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दिए जाने के बाद भी डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है।