पाटी: पाटी हाट बाजार के कारण लगे जाम में फंसे जिपं अध्यक्ष पटेल, आधा घंटा लेट पैदल पहुंचे जनकल्याण शिविर, पुलिस संभाला मोर्चा
Pati, Barwani | Jun 18, 2026 जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाटी में आयोजित जनकल्याण शिविर में उस वक्त एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल को अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल की ओर दौड़ लगानी पड़ी। दरअसल,नगर में लगे साप्ताहिक हाट बाजार में बारिश के मद्देनजर बोवनी के लिए बीज लेने पहुँचे किसानों व अन्यो के कारण सड़कों पर भीषण जाम लग गया।