संगरिया: पशु चिकित्सालय के पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची लिखते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक जने को सट्टा पर्ची लिखते गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे हवलदार सुखदेव सिंह ने पशु चिकित्सालय के पास से कृष्ण कुमार को सट्टा पर्ची लिखते हुए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची व 500 रूपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम में दर्ज किया है।