बीना: बीना में भारी बारिश से कई जगह जलभराव, प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रैक्टर से किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Jul 24, 2025 भारी बारिश के चलते बेतवा,बीना एवं पाराशरी सहित कई नदियां एवं छोटे बड़े नाले उफान पर आ गए। जिससे शहरी एवं ग्रामीण चैत्र जलमग्न हो गया। भारी बारिश से कई मकानों में पानी भर जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।वही अंडर ब्रिज एवं मोतीचूर नदी में बाढ़ आ जाने के आस पास पानी भर गया।वही जलभराव की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने ट्रैक्टर से निरीक्षण किया।