मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सन खमरिया गांव में आकाशी बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस
सन कमरिया गांव निवासी राजेंद्र बिंद का एकलौता पुत्र 24 वर्षी सोनू लगभग 12:00 बजे घर के बाहर अपने दरवाजे पर बैठा था तभी मौसम खराब हुआ और बूंदाबांदी तेज गरज चमक के साथ हुए वज्रपात से युवक झुलसकर जमीन पर गिर गया। परिजन युवक को अचेत अवस्था में जमीन से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।