मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा गांव में आकाशी बिजली से महिला की हुई मौत किशोरी समेत दो झुलसी
बताते चले कि बुधवार की शाम तेज बारिश के साथ गिरी आकाशी बिजली से 48 वर्षीय महिला गीता देवी पत्नी राजकुमार पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मडरिया गांव में हुई जहां आकाशी बिजली से। 40 वर्षीय महिला मीना देवी और 16 वर्षीय बेटी अंजलि गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।