जगदलपुर: पहली बार बस्तर पहुंचे रिटायर्ड कर्मियों को बस्तर भाया, हुए अभिभूत; सीसीएफ आलोक तिवारी ने दी जानकारी
सीसीएफ आलोक तिवारी के निमंत्रण पर पहली बार बस्तर पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके रिटायर्ड कर्मियों को बस्तर की खूबसूरती ने बेहद आकर्षित किया ।वह बस्तर में प्राकृतिक सुंदरता को देख कर मोहित हो गये । इन सभी रिटायर्ड कर्मियों को सीसीएफ आलोक तिवारी ने बस्तर के माचकोट,तीरथगढ़, चित्रकोट सहित अन्य पर्यटन स्थलों का एक्पोजर विजिट करवाया ।