लोहरदगा: ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवज़ा मिलेगा: स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव
स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने मंगलवार शाम 4 : 15 बजे लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के भंडरा, लोहरदगा, किस्को और कुड़ू प्रखंडों का मैराथन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों और आमजन से मुलाकात की तथा फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।