लोहरदगा: गजनी गांव में पुआल में लगी आग, लोहरदगा से दमकल गाड़ी पहुंची और आग बुझाई
सोमवार शाम 5:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिला के गजनी गांव निवासी स्वर्गीय सहदली अंसारी के पुत्र सहबान अंसारी के पुआल गांज में आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दमकल गाड़ी को बुलाया गया। दमकल गाड़ी के कर्मियों द्वारा दूसरे पुआल गांज में आग लगने से बचा लिया गया।