लोहरदगा: भकसो के पास मेमू ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, मंगलवार दोपहर 3:00 बजे हुआ पोस्टमार्टम
मृतक बालक के परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। मृत बालक की पहचान बाघा नवाटोली निवासी चरण उरांव के 16 वर्षीय पुत्र सिकन्दर उरांव के रूप में हुई है। वहीं सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के उपरांत दोपहर 03 बजे परिजनों को सौंप दिया है।