बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में पागल कुत्ते का आतंक, तीन दिनों में 45 लोगों को काटा, इलाके में दहशत
श्री बंशीधर नगर में एक पागल कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में कुत्ते ने 45 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। वहीं, साढ़े चार दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों पर भी हमला किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज वै