गुना नगर: रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़कियों पर भारी भीड़, टिकट एटीएम खराब होने से लोगों ने सुधारने की मांग की
गुना रेलवे स्टेशन पर रोजाना सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का मूवमेंट होता है। रोजाना दोनों टिकट खिड़कियों पर भारी भीड़ धक्का मुक्की होती है। 8 मई को यात्री सेवा संगठन के सुनील आचार्य ने बताया, रेलवे स्टेशन का टिकट एटीएम एटीवी मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। अधिकारियों को पता होने पर भी ध्यान नहीं दे रहे। व्यवस्था में सुधार की मांग की।