चंदौसी: चंदौसी में ऑनलाइन फार्मेसी को लेकर फार्मासिस्टों ने किया धरना प्रदर्शन, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
चंदौसी में आज जिला सीनियर केमिस्ट ड्रगिस्ट संगठन संभल ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया। इस दौरान चंदौसी के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। संगठन के सदस्यों ने फुब्बारा चौक पर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के आवास पर बुधवार दोपहर 2:00 बजे के करीब ज्ञापन सौंपा।