सहारनपुर: गागलहेड़ी में बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, दवाई लेने जाते समय सड़क पार करते समय हुआ हादसा
सहारनपुर के गागलहेड़ी बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर एक रोडवेज बस ने 70 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान जनकपुरी थाना क्षेत्र के चकहरेटी निवासी सेवाराम (70) के रूप में हुई है। सेवाराम दवाई लेने तल्हेड़ी जा रहे थे।