कटंगी: अर्जुननाला का परिवार जिसे सरकारी योजना का नहीं मिला लाभ,आंगन में जल रहा चूल्हा और खुले में शौच को जा रहा परिवार
कटंगी शहर के अर्जुननाला में एक परिवार ऐसा है जो केन्द्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं के लाभ से आज भी वंचित है। सरकारी स्कीम के नाम पर पृथ्वी लाल पंचेश्वर के परिवार के पास एक मात्र राशन कार्ड है। जिस पर परिवार को हर माह अनाज भर मिलता है। इसके अलावा परिवार को कोई भी सरकारी स्कीम का लाभ नहीं मिल पाया है।